Ration Card e-KYC Online Apply:- आज के समय में सरकार समय समय पर अपने देश वासियों के लिए राशन कार्ड धारकों की सुविधाओ के लिए नई नई योजनाएं ला रही है, जिससे लोगों को बेहतरीन से बेहतरीन सुविधा मिल सके। लेकिन इन सारी सुविधा को पाने के लिए लोगों को काफी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन अब आपको इन सारी सुविधा को पाने के लिए कोई भी परेशानी उठाने की ज़रूरत नहीं हैं।
क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसा ऐप लेकर आये है जिससे आप बिना कही जाये घर से ही अपने राशन कार्ड में कई चीजों को जोड़ सकते हैं। अगर उस बेहतरीन ऐप की बात करें, तो उसका नाम Mera Ration 2.0 है। इस ऐप की सहायता से आप अपने राशन कार्ड की e-KYC, मोबाइल नंबर जोड़ना, फैमिली सदस्य को जोड़ना जैसे कामो को काफी आसानी से कर सकते हैं। चलिए बिना किसी देरी के हम आपको इस ऐप के बारे में बता देते है कि आप इस ऐप से घर बैठे किस तरह Ration Card e-KYC Online Apply कर सकते हैं।
Mera Ration 2.0 क्या है?
सबसे पहले हम आपको इस ऐप के बारे में बता देते है मेरा राशन 2.0 ऐप आपको Google Play Store पर मिल जाएगा यह एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो भारत सरकार द्वारा बनाया गया है जिससे राशन कार्ड के यूजर को उनके राशन कार्ड की सभी प्रकार की जानकारी एक ही जगह मिल पर मिल सके। इसके आलावा राशन कार्ड में होने वाले सभी कार्य तुंरत वह घर बैठे अपने मोबाइल से कर सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मेरा राशन कार्ड 2.0 ऐप को बनाने का का मुख्य कारण सभी नागरिकों को राशन कार्ड पर मिलने वाली सभी प्रकार की राशन संबंधी जानकारी को ऑनलाइन प्रदान करना है। इसके अलावा इस ऐप के द्वारा प्रवासी मजदूरों को भी काफी लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़े: Child Aadhar Card Apply online बच्चो के आधार कार्ड घर बैठे बनाए |
Mera Ration 2.0 App के बारे में जानकरी
Mera Ration 2.0 App | Information |
---|---|
App size | 27.29 MB |
Version | 61.0.0 |
Launch Date | 09 August 2024 |
Supported | Android 9 and above |
Available | Google Play Store And Official Website |

Mera Ration 2.0 ऐप से मिलने वाले लाभ
- इस ऐप के माध्यम से श्रमिक का विकास हो सकेगा और आत्मनिर्भर बनेंगे।
- इस ऐप की सहायता से आप पिछले महीना का लेन-देन भी चेक कर सकते हैं।
- सभी लोग अपने उम्मीदवार की राशन की दुकान आसानी से पता कर सकते हैं।
- इस ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक धोखाधड़ी से राशन नहीं ले जा सकता है।
- Mera Ration App को अपडेट करके उसमे नई नई योजना की सुविधा ले सकते हैं।
- Mera Ration 2.0 ऐप के माध्यम से लाभार्थी अपना रजिस्ट्रेशन कहीं से भी करा सकता हैं।
- इस ऐप की सहायता से उम्मीदवार को राशन संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए दुकानदारों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के राशन कार्ड धारकों का मेरा राशन कार्ड 2.0 New App में जोड़ दिया गया है।
- .इस ऐप की सहायता से देश के प्रवासी मजदूर को अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए किसी भी समस्या का सामान नहीं करना पड़ेगा।
- इस ऐप से आप घर बैठे राशन कार्ड में नया सदस्य जोडना, हटाना, मोबाइल नम्बर लिंक करना, Ration Card e-KYC Online Apply जैसे कार्यो को आसानी से कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: PM Ujjwala Yojna 2.0 Online Apply 2025 | फ्री गैस सिलिंडर और फ्री चूल्हा लेने का फॉर्म कैसे भरें
निष्कर्ष
हमने आपको Ration Card e-KYC Online Apply के बारे में काफी विस्तार से बताया है जिसकी सहायता से आप घर बैठे Mera Ration 2.0 ऐप से अपने राशन कार्ड में कई चीजों को जोड़ सकते हैं। उम्मीद करता हूँ के आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों और उन लोगों तक ज़रूर भेजे जिनको इसकी ज़रूरत हैं।